विधायक हर्षवर्धन बाजपेई ने स्ट्रीट वेंडरो को फल खिलाकर धरना समाप्त कराया ।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

विधायक हर्षवर्धन बाजपेई ने स्ट्रीट वेंडरो को फल खिलाकर धरना समाप्त कराया ।

*विधायक के साथ युनियन का प्रतिनिधी मण्डल नगर विकास मंत्री को लखनऊ में देगा ज्ञापन*

प्रयागराज एजी सब्जी मण्डी चौराहे पर आजाद स्ट्रीट वेंडर युनियन हाकर्स ज्वाइंट एक्शन कमेटी के बैनर तले सरोजनी नायडू मार्ग के स्ट्रीट वेंडरो ने आज 6 वें दिन धरने पर अपनी आवाज बुलंद की हनुमान चालीसा का पाठ किया। स्ट्रीट वेंडरो ने 6 दिनों से अपनी दुकानें बंद कर अर्बन बाजार का टेंडर को निरस्त करने की मांगो को लेकर धरने पर बैठे हैं। शहर उत्तरी विधायक हर्षवर्धन बाजपेई दुकानदारों को समर्थन देने धरना स्थल पहुंचे। विधायक प्रदर्शनकारियों के साथ जमीन पर बैठे और उनकी समस्याएं सुनीं। प्रदेश महामंत्री रवि शंकर द्विवेदी पार्षद पंकज जयसवाल ने पूर्व में पारित वेडिंग जोन के कागजात तत्कालीन नगर आयुक्त द्वारा जारी आदेशो की कापी दिखाई । दुकानदारों का कहना है कि स्ट्रीट वेंडर कानून 2014 लागू होने के बाद यू पी सरकार ने 10 मई 2017 को अधिसूचना जारी की थी। इसके तहत साल 2018 में टाउन वेंडिंग कमेटी (TVC) ने सरोजनी नायडू मार्ग पर करीब 450 दुकानों के निर्माण का प्रस्ताव पास किया था। अब नगर निगम नया ‘अर्बन बाजार’ का प्रस्ताव स्ट्रीट वेंडर कानून 2014 का उलंघन है।
परम्परागत स्ट्रीट वेंडरो की कई पीढी से अपना छोटा सा रोजगार कर अपना व अपने परिवार का पालन पोषण कर रहे। दुकानदारो की मांग है उन्हें उनके मूल स्थान से ना हटाया जाये अर्बन बाजार को कहीं और बनाया जाये। *विधायक ने नगर आयुक्त दिल्ली गये है उनसे फोन पर बात की बुधवार को विधायक स्ट्रीट वेंडरो के प्रतिनिधी मण्डल के साथ वार्ता करने जायेगे*। इस दौरान पार्षद पंकज जयसवाल भोला तिवारी आशीष द्विवेदी विश्वास रावत सुरेन्द्र यादव नीरज जयसवाल अरविन्द मिश्रा रीतेश श्रीवास्तव यार मोहम्मद मुकेश सोनकर रजीत दास अरविन्द यादव अनिल मिश्रा सौरभ केसरवानी विजय यादव जगदीश कुन्दन सोनकर हनी सोनकर पप्पू केसरवानी सहित सैकड़ो स्ट्रीट वेंडर मौजूद रहे।
रवि शंकर द्विवेदी
प्रदेश महामंत्री / TVC कमेटी सदस्य नगर निगम प्रयागराज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें